Share this post with:
केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 2% की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। अब DA 58% से बढ़कर 60% हो गया है। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएगी।
इस फैसले से सरकार पर सालाना करीब 6,791 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। हालांकि इससे 50.5 लाख कर्मचारियों और 68.3 लाख पेंशनर्स को सीधा फायदा मिलेगा। उनकी सैलरी और पेंशन में बढ़ोतरी होगी।
शनिवार (18 अप्रैल) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।
इससे पहले अक्टूबर 2025 में DA को 55% से बढ़ाकर 58% किया गया था, जिसे 1 जुलाई 2025 से लागू किया गया था। उस समय कर्मचारियों को एरियर का भुगतान भी किया गया था।
गौरतलब है कि केंद्र सरकार साल में दो बार—जनवरी और जुलाई—में DA और DR में संशोधन करती है, ताकि महंगाई के असर को कम किया जा सके।
Share this post with:
20 Feb 2023
20 Feb 2023